UP NEWS: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में सेंधमारी करने वाले गिरोह ने प्रत्येक अभ्यर्थी से 35-35 लाख रुपये में सौदा तय किया था। गिरोह के सदस्य एडवांस के तौर पर 10 से 12 लाख रुपये वसूल चुके थे, जबकि शेष रकम परीक्षा के कुछ दिनों बाद लेने की योजना बनाई गई थी।
हालांकि, इससे पहले ही एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए गिरोह का पर्दाफाश कर दिया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है।









