Search
Close this search box.

बलिया: दुबहड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई में अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

बलिया। जनपद बलिया में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दुबहड़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान के मार्गदर्शन में की गई। थानाध्यक्ष दुबहड़ अजय पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी

दिनांक 10 जनवरी 2026 को थाना दुबहड़ पुलिस टीम के उप निरीक्षक विनोद शंकर मय हमराह क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर मुकदमा संख्या 141/2025 से संबंधित वांछित अभियुक्त को शिवरामपुर ढाला से समय 10:30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  • नाम: राजा उर्फ राजकुमार
  • पिता का नाम: बैजनाथ माली
  • निवासी: माधोमठ, थाना दुबहड़, जनपद बलिया

पंजीकृत अभियोग

  • मु0अ0सं0 141/2025
  • धाराएं: 137(2), 87, 64(2)m बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट
  • थाना: दुबहड़, जनपद बलिया

पुलिस टीम

  1. उप निरीक्षक विनोद शंकर
  2. कांस्टेबल रामाश्रय यादव
  3. कांस्टेबल आलोक सिंह
    (थाना दुबहड़, जनपद बलिया)

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

रिपोर्ट- संजय सिंह

Leave a Comment

और पढ़ें