Search
Close this search box.

अवलेशपुर में किराये के मकान में लगी आग, महिला का सारा सामान जलकर राख, मदद को आगे आए आरटीआई कार्यकर्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी। थाना चितईपुर क्षेत्र के अवलेशपुर में जीवन हॉस्पिटल के बगल स्थित एक किराये के मकान में आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। मकान में रह रही सरस्वती सिंह के कमरे में रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

पीड़िता सरस्वती सिंह अवलेशपुर स्थित शाश्वत केयर हॉस्पिटल में कार्यरत हैं और मूल रूप से मंगरहा, चुनार की निवासी हैं। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही आरटीआई कार्यकर्ता राकेश बिंद तत्काल मौके पर पहुंचे और पीड़िता को हर संभव राहत पहुंचाने में मदद की। स्थानीय लोगों ने भी सहयोग करते हुए आग पर काबू पाया। पीड़िता के सामने फिलहाल रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें