वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव नगर कॉलोनी, चांदपुर में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने राजकुमार सोनकर के घर में घुसकर बैटरी, इनवर्टर, फ्रिज का स्टेबलाइजर, सीसी कैमरे का डीवीआर/सीडीआर सहित अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया, जबकि अलमारी को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित द्वारा तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पीड़ित द्वारा मंडुवाडीह थाने पर लिखित तहरीर दी गई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ चोरी की घटना के खुलासे के लिए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता









