Search
Close this search box.

वाराणसी: के.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ने मकर संक्रांति व गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female]

वाराणसी। के.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, केराकतपुर लोहता रोड वाराणसी के निदेशक शशी कुमार ने मकर संक्रांति एवं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर समस्त छात्र-छात्राओं, क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

उन्होंने बताया कि के.डी. कॉलेज ग्रुप द्वारा नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत ट्यूशन फीस में टेस्ट के आधार पर 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जाएगी, जबकि टॉप 3 विद्यार्थियों को पूर्णतः निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। कॉलेज की फीस इकोनॉमिकल रखी गई है, जिससे सभी वर्गों के विद्यार्थी आसानी से शिक्षा ग्रहण कर सकें। छात्रवृत्ति सुविधा के चलते आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को भी पढ़ाई का भरपूर अवसर मिल रहा है।

कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनमें लाइब्रेरी एवं डिजिटल लाइब्रेरी, अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब, संपूर्ण कैंपस में वाई-फाई सुविधा, ऑडियो-विजुअल क्लासेस, वातानुकूलित कक्षाएं, लैब्स, खेलकूद की व्यवस्था एवं कैंटीन शामिल हैं। इसके साथ ही निःशुल्क इंग्लिश स्पीकिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एवं कंप्यूटर क्लासेस के माध्यम से विद्यार्थियों को स्किल ट्रेनिंग भी दी जाती है। कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों को जॉब प्लेसमेंट की सुविधा उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ठोस कदम उठाया जा रहा है।

अंत में शशी कुमार ने एक बार फिर के.डी. कॉलेज ग्रुप की ओर से सभी को मकर संक्रांति 2026 एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें