Search
Close this search box.

वाराणसी: पुरानी रंजिश में जफर पर जानलेवा हमला, आठ–दस लोगों ने लाठी-डंडा व रॉड से पीटा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female]

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र अंतर्गत महमूदपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित जफर के अनुसार राहुल नामक युवक ने अपने 8 से 10 साथियों के साथ मिलकर उस पर लाठी, डंडा और रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हमले में जफर के सिर, पेट, पीठ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भेजते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें