Search
Close this search box.

वाराणसी: लोहता में चाइनीज मांझे की चपेट में आया युवक, आंख की पलक कटने से गंभीर रूप से घायल

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी गांव में चाइनीज मांझे से घायल होने की एक गंभीर घटना सामने आई है। भट्टी गांव निवासी सुधाकर सिंह उर्फ राजा (उम्र लगभग 30 वर्ष) गुरुवार की शाम करीब चार बजे अपने घर से लोहता बाजार खरीदारी करने जा रहे थे। इसी दौरान भट्टी पोखरे के पास उड़ रही कटी हुई पतंग के चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए।

मांझे की धार इतनी तेज थी कि सुधाकर सिंह की एक आंख की पूरी पलक कट गई, वहीं नाक और चेहरे पर भी गंभीर कट लगे। घटना में उन्हें चेहरे पर कई टांके लगाने पड़े। हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार किया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में चाइनीज मांझे के खुले इस्तेमाल को लेकर लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रतिबंध के बावजूद बिक रहे चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें