Search
Close this search box.

वाराणसी: विधायक डॉ. सुनील पटेल ने जन्मदिन पर पौधारोपण कर दिया स्वच्छ पर्यावरण का संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female]

वाराणसी। अपना दल (एस) के जिला कार्यालय कनेरी, मोहन सराय में गुरुवार को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल का जन्मदिन पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. सुनील पटेल ने पौधारोपण कर स्वच्छ एवं शुद्ध पर्यावरण का संदेश दिया।

विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि मानव जीवन के लिए पेड़-पौधों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ जीवन के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण आवश्यक है। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और गाजे-बाजे के साथ पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की।

इसके अतिरिक्त रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के मिसिरपुर में अपना दल (एस) के चारों जोन अध्यक्षों द्वारा विधायक डॉ. सुनील पटेल को गदा भेंट कर स्वागत किया गया तथा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. नरेंद्र पटेल, डॉ. महेंद्र पटेल, अजीत पटेल, राकेश यादव, डॉ. उमेश पटेल, मानस सिंह, बसंत लाल पटेल, राजकुमार वर्मा, गोविंद पटेल, डॉ. सुनीता पटेल, ओम प्रकाश सिंह, इंद्रजीत सिंह, विनोद पटेल, श्याम बली पटेल, आदर्श पटेल, दिनेश पटेल, प्रेम पटेल, राम सकल मास्टर, राम सिंह पटेल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें