Search
Close this search box.

“गाजीपुर में सपा विधायक का बड़ा आरोप, बोले– वोट कटवा के रूप में काम कर रहे भाजपाई”

सपा विधायक ने बीजेपी पर लगाए वोट कटवाने के आरोप

गाजीपुर। जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने की। बैठक में जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची में नए वोटरों के नाम जुड़वाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपील की।

विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोग वोट कटवाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समर्थकों के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए फर्जी तरीके से फार्म-7 भरवाए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने को कहा और हर मतदान केंद्र पर फार्म-6 के जरिए नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का निर्देश दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी अधिकारी की भूमिका वोट कटवाने में सामने आती है, तो समाजवादी पार्टी उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करेगी।

बैठक के अंत में विधायक ने अपने पिता और पूर्व पंचायतीराज मंत्री स्वर्गीय कैलाश यादव की 10वीं पुण्यतिथि पर 9 फरवरी को लुटावन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सकरा जैतपुरा में होने वाले कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को शामिल होने का निमंत्रण दिया।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुन्नीलाल राजभर ने भी कहा कि किसी भी समर्थक का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए, इस पर सभी कार्यकर्ता ध्यान दें। बैठक में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गाज़ीपुर ब्यूरो चीफ : संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें