Search
Close this search box.

बलिया: CEIR पोर्टल की मदद से दोकटी पुलिस ने गुम मोबाइल किया बरामद, स्वामी को सौंपा

बलिया। थाना दोकटी, जनपद बलिया पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से दर्ज एक गुमशुदा मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द किया है। इस कार्रवाई से मोबाइल स्वामी ने पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया है।

यह सफलता पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत मिली। अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया कृपा शंकर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बैरिया के कुशल नेतृत्व में थाना दोकटी पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

उल्लेखनीय है कि आवेदक का मोबाइल बाजार जाते समय कार्य के दौरान कहीं गुम हो गया था, जिसकी सूचना आवेदक द्वारा थाना दोकटी में दी गई। इसके पश्चात पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल पर मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। लगातार प्रयासों के क्रम में दिनांक 07 फरवरी 2026 को CEIR पोर्टल पर रन कराए गए मोबाइल को थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया और नियमानुसार मोबाइल स्वामी को सौंप दिया गया।

बरामद मोबाइल Samsung A है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 17,000 रुपये बताई गई है। इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक आशुतोष कुमार मद्धेशिया तथा कांस्टेबल ग्रेड-बी धीरेन्द्र कुमार (CCTNS), थाना दोकटी, जनपद बलिया शामिल रहे।

संजय सिंह
प्रेस रिपोर्टर, बलिया

Leave a Comment

और पढ़ें