बलिया। बहुजन समाज पार्टी आजमगढ़ मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी एडवोकेट शैलेंद्र महाराज ने यूजीसी बिल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी दोनों परिस्थितियों में यूजीसी का समर्थन करती है, क्योंकि पार्टी देश में शांति और सामाजिक संतुलन बनाए रखना चाहती है।
शैलेंद्र महाराज ने कहा कि यदि सामाजिक भाईचारा कायम रखते हुए सर्व समाज को साथ लेकर चला जाए, तो यूजीसी बिल का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में बहुजन समाज पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी, क्योंकि जनता बहन मायावती को आशा भरी निगाहों से देख रही है। उन्होंने आगे कहा कि बसपा हमेशा सर्व समाज के हित में निर्णय लेती रही है और आगे भी सामाजिक समरसता को प्राथमिकता देती रहेगी।
संजय सिंह
रिपोर्टर, बलिया









