Search
Close this search box.

बलिया में पुलिस मुठभेड़: हत्या के दो वांछित समेत चार बदमाश गिरफ्तार, दो घायल

बलिया: जनपद पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में थाना रसड़ा पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हत्या के दो वांछित अभियुक्तों सहित चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।

घटना दिनांक 15 फरवरी 2026 की प्रातः करीब 3:50 बजे की है। थाना रसड़ा क्षेत्र में नवापुरा महतवार मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वे वाहन मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने स्वयं को घिरता देख जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए।

घायल अभियुक्तों की पहचान सुंदरम सिंह उर्फ सत्या सिंह (21 वर्ष) पुत्र कमलेश सिंह निवासी ग्राम संवरा थाना रसड़ा जनपद बलिया तथा राज सिंह उर्फ राजा सिंह (24 वर्ष) पुत्र राकेश सिंह उर्फ टुनटुन सिंह निवासी ग्राम संवरा थाना रसड़ा जनपद बलिया के रूप में हुई है। सुंदरम सिंह के बाएं पैर में तथा राज सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी है। दोनों का उपचार जिला अस्पताल बलिया में चल रहा है।

वहीं मौके से भाग रहे अन्य दो अभियुक्तों अनुज सिंह (19 वर्ष) पुत्र राजेश निवासी बड़ी पकवल थाना सराय लखन्सी जनपद मऊ तथा अजय खरवार (18 वर्ष) पुत्र मुन्नी लाल खरवार निवासी चकिया थाना रानीपुर जनपद मऊ को पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने एक अन्य साथी उमाकांत पांडे के साथ मिलकर 14 फरवरी 2026 को संवरा स्थित शराब ठेके के पास एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या की थी।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर मय एक खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस, दो तमंचा .303 बोर मय दो जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस, दो मोटरसाइकिल तथा हत्या में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संजय सिंह, रिपोर्टर बलिया उत्तर प्रदेश

Leave a Comment

और पढ़ें