लखनऊ। समाजवादी पार्टी के टीवी पैनलिस्ट मनोज यादव पिछले कई दिनों से लापता हैं। इस संबंध में उनकी धर्मपत्नी द्वारा थाना गोमती नगर विस्तार के थाना प्रभारी को तहरीर दी गई है।

तहरीर में पत्नी ने बताया कि पिछले रात मेरे पति मनोज यादव अपने भाई के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से वे करीब रात 9:30 बजे के आसपास निकले, लेकिन उसके बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनके दो मोबाइल नंबर हैं—एक नंबर बंद जा रहा है, जबकि दूसरे नंबर पर रिंग तो जा रही है, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रही है।
परिजनों ने घटना को लेकर गहरी चिंता जताई है और किसी भी प्रकार की अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खोजबीन तेज करने की बात कही है। परिजन व शुभचिंतक मनोज यादव की सकुशल बरामदगी की प्रार्थना कर रहे हैं।
रिपोर्ट – ओमजीत यादव







