Search
Close this search box.

चंदौली: योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र पर लगा काइरोप्रैक्टिक चिकित्सा शिविर

चंदौली/पड़ाव। अघोरेश्वर महाविभूति स्थल स्थित गंगातट के पावन प्रांगण में संचालित अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र पर तीन दिवसीय काइरोप्रैक्टिक चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन श्री सर्वेश्वरी समूह, पड़ाव के सौजन्य से परम पूज्य औघड़ गुरुपद संभव राम जी, अध्यक्ष, श्री सर्वेश्वरी समूह के सानिध्य एवं दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ।

शिविर में कुल 223 रोगियों को आर.के.एम. काइरोप्रैक्टिक चिकित्सा पद्धति से उपचार प्रदान किया गया। घुटने, कंधे, हाथ-पैर, गर्दन एवं कमर दर्द, रीढ़ की हड्डी तथा जोड़ों की समस्याओं से पीड़ित 16 वर्ष से लेकर 80 वर्ष तक के मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।

इस चिकित्सा शिविर में वाराणसी सहित पूर्वांचल, बिहार एवं छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में रोगी पहुंचे। शिविर का उद्घाटन परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं सामूहिक आरती-पूजन के साथ किया गया।

शिविर में केंद्र पर सेवारत डॉ. नितिन के. अग्रवाल तथा भागलपुर (बिहार) से आए सहयोगी डॉ. एस.के. सुमन ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। आयोजन के सफल संचालन पर आयोजकों ने संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की बात कही।

Leave a Comment

और पढ़ें