Search
Close this search box.

आरसीसी रामनगर दुद्धी की शानदार जीत, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

सोनभद्र । दुद्धी तहसील अंतर्गत महुली स्थित श्री राजा बरियार शाह खेल मैदान में आयोजित भव्य नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन रविवार रात खेले गए मुकाबले में आरसीसी रामनगर दुद्धी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पकरी को 47 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के बेहतरीन खेल ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीसी रामनगर दुद्धी ने निर्धारित 8 ओवरों में 92 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पकरी की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और रामनगर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम मात्र 47 रन पर ऑलआउट हो गई।

रामनगर की ओर से गेंदबाजी में अनमोल ने 3 विकेट और आशीष सिंह ने 2 विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं ऑलराउंडर आर्यन जायसवाल ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 6 गेंदों में ताबड़तोड़ 20 रन बनाने के साथ 4 विकेट भी झटके।

उनके इस हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। यह पुरस्कार पूर्व फुटबॉल कप्तान राजनाथ गोस्वामी द्वारा प्रदान किया गया। रामनगर की इस शानदार जीत से खिलाड़ियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

Leave a Comment

और पढ़ें