Search
Close this search box.

मिर्जापुर में राधा-कृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 27 जून को, विशाल भंडारे की तैयारियां तेज

मिर्जापुर । के पांडेयपुर स्थित श्री कृष्णा नगर कॉलोनी में राधा-कृष्ण मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में राधा-कृष्ण मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है तथा समिति द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

समिति के अनुसार 24 जून से राधा नाम संकीर्तन के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ होगा। 25 जून को प्रातः 6 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसके बाद 26 जून को दोपहर 2 बजे मूर्ति भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।आयोजन के मुख्य आकर्षण के रूप में 27 जून को दोपहर 3 बजे विधि-विधान से राधा-कृष्ण की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

राधा-कृष्ण मंदिर सेवा समिति ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। समिति का कहना है कि इस आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता को नई मजबूती मिलेगी। आयोजन को सफल बनाने में के.के. दुबे प्रधान, दिनेश पांडेय, अरविंद पांडेय सहित बड़ी संख्या में भक्तगण सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

गौरव केशरी रिपोर्टिंग मिर्जापुर।

Leave a Comment

और पढ़ें