Search
Close this search box.

ऑपरेशन दहन: वाराणसी पुलिस ने 3.50 करोड़ के नशीले पदार्थ किए नष्ट, ड्रग माफियाओं में हड़कंप

वाराणसी । नशामुक्त समाज के संकल्प को साकार करते हुए वाराणसी पुलिस ने ड्रग माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 3.50 करोड़ रुपये मूल्य के 700 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में चलाए गए ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत यह कार्रवाई अपराध जगत के लिए कड़ा संदेश मानी जा रही है।

अभियान को सफल बनाने में गोमती जोन की डीसीपी नीतू काद्दयान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अपनी सख्त कार्यशैली के कारण ‘लेडी सिंघम’ के नाम से पहचान रखने वाली डीसीपी ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। रामनगर स्थित श्री गणेश प्लाइवुड इंडस्ट्री में ड्रग डिस्पोजल कमेटी की देखरेख में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 71 मुकदमों से संबंधित हेरोइन, गांजा तथा अन्य मादक पदार्थों को इंसीनरेटर में जलाकर नष्ट किया गया।

इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप संपन्न हुई। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और डीसीपी नीतू काद्दयान की सक्रियता ने स्पष्ट कर दिया है कि वाराणसी में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई से ड्रग तस्करों में हड़कंप है और आम जनता में सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर विश्वास मजबूत हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें