वाराणसी । बाबतपुर में आयोजित “हर घर योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं आयुर्वेद” शिविर का दूसरा दिन उत्साह और जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। “घर-घर स्वास्थ्य अभियान” के अंतर्गत आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। शिविर का उद्देश्य लोगों को प्राकृतिक और सुरक्षित चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर धीरज वैद्य जी, कुंदन जी (योग शिक्षक) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। योगाचार्य अजय पाल जी ने प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, ब्राह्मरी प्राणायाम, कपालभाति तथा यौगिक जॉगिंग का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और अनेक रोगों से बचाव संभव है।डॉ. राजदेव वर्मा जी द्वारा मिट्टी पट्टी एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति का प्रदर्शन किया गया।

अर्थराइटिस, घुटनों का दर्द, कमर दर्द, गैस, एसिडिटी, अपच, शुगर, बीपी, थायराइड, माइग्रेन, अनिद्रा, पीसीओडी तथा अन्य समस्याओं से ग्रस्त लोगों के लिए यह शिविर विशेष रूप से लाभकारी बताया गया।शिविर के मुख्य संरक्षक नरेंद्र पाल जी ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
योग शिक्षक अजय सिंह जी, नरेंद्र जी, दीपक जी, संजय जी सहित अन्य सहयोगियों का भी सराहनीय योगदान रहा। प्रथम दिन 50–60 लोगों की उपस्थिति रही, जबकि दूसरे दिन और अधिक संख्या में लोगों ने सहभागिता की।आयोजकों का कहना है कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि संतुलित और स्वस्थ जीवन जीने की कला है। अब बाहर जाने की आवश्यकता नहीं—आपके शहर में ही प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद से उपचार संभव है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 7985615932 ।








