वाराणसी। नगर की प्रतिष्ठित सामाजिक धार्मिक एवं व्यवसायिक संगठन जय श्री कृष्णा फाउंडेशन एवं आईबीएफ द्वारा मोतीझील महमूरगंज में जेएसके होली का रंग स्टार शशिकांत पेडवाल डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन के संग रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसके मुख्य अतिथि पियूष मोंगिया, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन रहे।
इस अवसर पर डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन शशिकांत पेडवाल ने होली माहौल को पूरी तरह से जेएस के परिवार के सदस्यों के साथ अमिताभ बच्चन के डायलाग, गीतों के साथ डांस पर समा बांधा।जिसपर लोगों खुब इंज्वॉय भी किया। इस अवसर पर पारंपरिक वेशभूषा, ढोल नगाड़ों, के साथ संगीत के साथ साथ डांस का आनंद लेते हुए आपस में अबीर गुलाल लगाकर समाज के लोगों के बीच आपसी प्रेम एवं भाईचारे का संदेश दिया ।

इस अवसर पर जेएसके फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य संजीव अग्रवाल ने जय श्री कृष्णा फाउंडेशन संस्था की ओर से महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महानायक डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन द्वारा काशी वीरांगना सम्मान कार्यक्रम के अन्तर्गत लगभग तीन सौ काशी की विरांगनाओं को प्रमाण पत्र एवं अंगवस्त्र के साथ सम्मान किया गया ।जो काफी आकर्षक एवं चर्चा का विषय रहा।

इस अवसर पर जेएसके डा एके कौशिक, किरन कौंशिक, अरविंद जैन, प्रदीप मल्होत्रा, राजेश अग्रवाल, मुन्ना लाल, प्रदीप उपाध्याय, विकास शुक्ला, दिव्या अग्रवाल, स्वेता गुप्ता, आकांक्षा आलोक मिश्रा, आदि हजारों की संख्या में जेएसके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे । कार्यक्रम के शुरुआती दौर में जेएसके संजीव अग्रवाल, अरविंद जैन, प्रदीप उपाध्याय, अनिल जायसवाल ने सपरिवार सभी आगंतुक सदस्यों को अबीर-गुलाल लगाकर स्वागत किया।








