Search
Close this search box.

गुजरात में 1.21 करोड़ की विदेशी शराब पर चला बुलडोजर

गुजरात। गुजरात के खेड़ा जिले में पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नडियाद में ‘ऑपरेशन बुलडोजर’ चलाया। कोर्ट के आदेश पर करीब 1 करोड़ 21 लाख रुपये की विदेशी शराब पर बुलडोजर चलाकर उसे नष्ट कर दिया गया।

यह कार्रवाई Nadiad के पीज चौकड़ी के पास पुलिस की मौजूदगी में की गई। अधिकारियों के अनुसार विभिन्न ब्रांडों की 42 हजार से अधिक शराब की बोतलों को बुलडोजर से कुचलकर नष्ट किया गया।

बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में यह शराब जब्त हुई थी। इसके बाद कोर्ट के निर्देश पर सभी जब्त शराब का एक साथ निपटान किया गया।

यह कार्रवाई Kheda district के नडियाद डिवीजन के अंतर्गत आने वाले पांच पुलिस थानों—नडियाद रूरल, नडियाद पश्चिम, चकलासी, वसो और वड़ताल—में दर्ज विभिन्न मामलों में पकड़ी गई शराब को नष्ट करने के लिए की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें