नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच इसका असर दुनिया के कई देशों में देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए देशभर में Essential Services Maintenance Act (ईएसएमए) लागू कर दिया है, ताकि जरूरी सेवाएं किसी भी स्थिति में बाधित न हों।
क्या है ESMA?
ईएसएमए यानी Essential Services Maintenance Act एक ऐसा कानून है, जिसका इस्तेमाल सरकार आवश्यक सेवाओं को बाधित होने से बचाने के लिए करती है। इसके तहत स्वास्थ्य, परिवहन, बिजली, पानी, डाक, टेलीकॉम और अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगाई जा सकती है।
क्यों लगाया जाता है ESMA?
सरकार तब ESMA लागू करती है जब आशंका होती है कि किसी हड़ताल या आंदोलन के कारण आम जनता को जरूरी सेवाओं की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इस कानून के लागू होने पर कर्मचारी हड़ताल नहीं कर सकते और अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
क्या हो सकती है सजा?
ईएसएमए का उल्लंघन करने पर कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा सकता है और जुर्माना या जेल की सजा भी हो सकती है। साथ ही संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।
सरकार का कहना है कि इस कानून का उद्देश्य आम जनता को जरूरी सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना है, खासकर ऐसे समय में जब अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर देश के भीतर भी पड़ सकता है।







