वॉशिंगटन। Iran पर हमले के लगभग 10 दिन बाद Donald Trump के सलाहकारों ने उन्हें संघर्ष खत्म कर सुलह का रास्ता तलाशने की सलाह दी है। सलाहकारों का मानना है कि यदि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध लंबा खिंचता है तो इसका सीधा नुकसान अमेरिका को उठाना पड़ सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार सलाहकारों ने यह भी आशंका जताई है कि लंबे समय तक जारी रहने वाली जंग से ट्रंप के कोर वोटर नाराज हो सकते हैं। इसी वजह से राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार (10 मार्च) को जल्द ही युद्ध समाप्त करने का बयान दिया है।
The Wall Street Journal की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप के सलाहकारों का कहना है कि फिलहाल ईरान के साथ युद्ध से अमेरिका को कोई खास आर्थिक या सैन्य लाभ मिलता नहीं दिख रहा है। यदि संघर्ष और बढ़ता है तो इसका राजनीतिक असर भी पड़ सकता है।
सलाहकारों ने यह भी चेतावनी दी है कि इससे रिपब्लिकन समर्थकों में नाराजगी बढ़ सकती है, जो इस साल के अंत में होने वाले United States Midterm Elections के लिहाज से पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।







