Search
Close this search box.

इस्तखार पहलवान ने ईद पर दी शुभकामनाएं, क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण योजनाओं का किया वादा

वाराणसी। काशी विद्यापीठ सेक्टर-1, कोटवा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी इस्तखार पहलवान ने ईद के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि उनका लक्ष्य गांव और क्षेत्र का समग्र विकास करना है। इसके तहत सड़कों का निर्माण, खड़ंजा, नाली, नाला एवं सीवर पाइपलाइन जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

साथ ही कच्ची सड़कों पर इंटरलॉकिंग ईंटें लगवाकर आवागमन को सुगम बनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए आवास, शौचालय, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन तथा आयुष्मान हेल्थ कार्ड बनवाने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे लोगों को 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज मिल सके।

इसके अलावा स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।इस्तखार पहलवान ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा संचालित हर घर जल योजना के अंतर्गत गांवों में निःशुल्क कनेक्शन दिए जा रहे हैं, जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य कराए जाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें