Search
Close this search box.

घर छोड़ प्रेमी संग पहुंची युवती, परिजनों की सहमति से महाहर धाम मंदिर में विधि-विधान से शादी सम्पन्न

गाजीपुर । जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के सिंगेरा गांव और दुल्लापुर थाना क्षेत्र के गगुआ गांव से जुड़ा एक प्रेम विवाह इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सिंगेरा निवासी सुनील राजभर और गगुआ निवासी साधना राजभर के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था।

परिजनों की प्रारंभिक असहमति के चलते युवती ने साहसिक कदम उठाते हुए घर छोड़ दिया और रास्ते में ही अपने प्रेमी को बुलाकर उसके साथ उसके घर पहुंच गई।इस घटनाक्रम के बाद लड़के के परिवार ने स्थिति को समझते हुए दोनों के रिश्ते को स्वीकार कर लिया।

सामाजिक मान्यता और परंपराओं का सम्मान करते हुए परिजनों ने दोनों को गाजीपुर स्थित प्रसिद्ध महाहर धाम मंदिर ले जाकर विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया।बताया जा रहा है कि शादी पूरी तरह से रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न हुई, जिसमें परिवार के लोग भी शामिल रहे। इस अनोखे घटनाक्रम के बाद पूरे इलाके में इस प्रेम विवाह की चर्चा तेज हो गई है और लोग इसे प्रेम और साहस का उदाहरण मान रहे हैं।

धर्मेंद्र कुमार मरदह गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें