गाजीपुर । माँ कामख्या मंदिर समिति के अध्यक्ष जन्मेजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक से पूर्व अध्यक्ष जन्मेजय सिंह ने सम्पूर्ण मंदिर परिसर का भ्रमण कर नवरात्री के तैयारियों का जायजा लिया एवं सभी दुकानदारों को साफ़-सफाई के सम्बन्धित दिशा-निर्देश दिया|
मंदिर में व्यापक साफ़-सफाई व स्वच्छता बनाये रखने के लिए आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त संख्या में यथा स्थान कूड़ादान रखने का निर्देश देते हुए आगामी नवरात्री के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों को उत्तरदायित्व सौंपा गया | उन्होंने आमजन से अपील किया कि स्वच्छता बनाये रखने में सहयोग प्रदान करें |
यत्र-तत्र कहीं भी कूड़ा न फेंक कर कूड़ेदान का प्रयोग करें | उन्होंने बताया कि इस वर्ष समिति के सदस्यों को आई-कार्ड भी दिया गया है ताकि पुलिस व प्रशासन आसानी से सदस्यों को पहचान सके | उन्होंने मंदिर के सभी पुजारियों से दिया कि सम्पूर्ण नवरात्री के दौरान भगवा अथवा पीतवस्त्र धारण कर गर्भ-गृह में प्रवेश करें |
संस्था के उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया मंदिर समिति द्वारा छह माह पूर्व शुरू किये गये मंदिर सौन्दर्यीकरण तथा नवीनीकरण का कार्य आरम्भ किया था वह लगभग पूरा हो चुका है | जिसके प्रथम चरण में श्रद्दालुओं के सुविधा व हितों तथा सुरक्षा से सम्बन्धित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लगभग पूरा करा लिया गया है |
किन्तु कुछ कार्यों को आगामी नवरात्रि को देखते हुए रोक दिया गया है जिन्हें नवरात्री के बाद पुनः शुरू कर दिया जायेगा | नवरात्रि के पश्चात पार्को का सुन्दरीकरण, पोखरे के पास शिवलिंग की स्थापना, गुफा का निर्माण, तालाब में फव्वारा का निर्माण जैसे कई कार्य नवरात्री के बाद शुरू कर दिया जायेगा | आज पुलिस लाइन में सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई गयी है जिसमे संस्था के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे तथा संभावित जनसैलाब को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस की मांग करेंगे ताकि नवरात्री का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हो सके |
नवरात्री में श्रद्दालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए समिति ने भीड़ के अनुसार भोग तथा विश्राम के समयसीमा को कम करने का निर्णय लिया गया है।
इस बैठक में अध्यक्ष जनमेजय सिंह, उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के अतिरिक्त महामंत्री संतोष कुमार सिंह, रघुनाथ सिंह “हेराम”, आशुतोष कुमार सिंह “चन्दन”, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, शंकर जी सिंह “पप्पू जी”, शशि कुमार सिंह, अभय नारायण उपाध्याय, संदीप सिंह, महंत आकाश तिवारी, राकेश तिवारी, सुनील कुमार शुक्ला, राजू पंडित आदि उपस्थित थे।
संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।







