Search
Close this search box.

वाराणसी में तीन सब इंस्पेक्टरों के तबादले, नई तैनाती से पुलिसिंग व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद

वाराणसी । कमिश्नरेट पुलिस ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से तीन सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस क्रम में एसआई अनुज सिंह को थाना लंका से स्थानांतरित कर महमूरगंज चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं एसआई नीतीश कुमार को अनुकंपा के आधार पर महमूरगंज चौकी प्रभारी, थाना भेलूपुर से हटाकर थाना चेतगंज में तैनात किया गया है। इसके अलावा एसआई जितेंद्र कुमार को भी अनुकंपा के आधार पर थाना चेतगंज से स्थानांतरित कर थाना चितईपुर भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इन तबादलों से संबंधित थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी।

नई तैनाती के बाद सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें