Search
Close this search box.

गाजीपुर तेज रफ्तार ट्रक का कहर, दो कारों को रौंदते हुए ढाबे में घुसा

गाजीपुर । मरदह थाना क्षेत्र के गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन स्थित हैदरगंज में बीती देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बिहार से बालू लादने जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने पहले डिवाइडर तोड़ा, फिर सड़क किनारे खड़ी दो कारों को रौंद दिया और इसके बाद पास के एक ढाबे में जा घुसा।

अंत में ट्रक ट्रांसफॉर्मर से टकराकर रुक गया।संयोग से ट्रक ट्रांसफॉर्मर से टकराकर रुक गया, नहीं तो कुछ ही दूरी पर बैठे कई लोगों की जान जा सकती थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे। घटना में ट्रक चालक और खलासी को मामूली चोटें आईं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों का उपचार कराकर उन्हें थाने ले गई। चालक संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र के सरैली गांव का निवासी बताया गया है, जबकि खलासी सनी कुमार हरपुर के परसिया गांव का रहने वाला है।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें