Search
Close this search box.

रिक्शा चालक से 20 रुपये मांगने का आरोप, इनकार पर रिक्शा पंचर कर थप्पड़ मारने का आरोप; मीडिया से भी उलझा यातायात सिपाही

वाराणसी । जनपद के बेनियाबाग चौराहे पर तैनात एक यातायात सिपाही पर रिक्शा चालक से कथित रूप से 20 रुपये मांगने का आरोप लगा है। चालक का कहना है कि चौराहे के पास रिक्शा खड़ा करने के नाम पर उससे रुपये मांगे गए। जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो सिपाही ने कथित तौर पर उसके रिक्शे का टायर पंचर कर दिया और उसे थप्पड़ भी मार दिया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों के सामने रिक्शा चालक ने अपनी आपबीती सुनाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब मीडिया ने सिपाही से इस संबंध में सवाल किया तो उसने पत्रकारों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। घटना से जुड़े फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों से पूरे यातायात विभाग की छवि प्रभावित होती है।

अब सभी की नजर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर है कि मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित सिपाही के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है। यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Leave a Comment

और पढ़ें