Search
Close this search box.

अर्पण कलश पहल से वाराणसी घाटों की स्वच्छता और गंगा की पवित्रता को मिलेगा बढ़ावा

वाराणसी । जनपद घाटों को स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम ने ‘अर्पण कलश’ की अनूठी पहल शुरू की है। इसकी शुरुआत अस्सी घाट से की गई है, जहां श्रद्धालु अब स्नान के बाद अपने पुराने वस्त्र और पूजा सामग्री कलश में अर्पित कर सकेंगे।

पहले लोग कपड़े, माला और फूल घाटों पर ही छोड़ देते थे, जिससे गंदगी फैलती थी।पहले चरण में दशाश्वमेध घाट, राजघाट, पंचगंगा घाट, केदार घाट और सिंधिया घाट पर भी जल्द कलश लगाए जाएंगे।

श्री काशी विश्वनाथ धाम बनने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है, जिससे सफाई की चुनौती भी बढ़ी। अर्पण कलश के जरिए कचरा प्रबंधन बेहतर होगा और गंगा की स्वच्छता व पवित्रता बनी रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें