Search
Close this search box.

मधुसूदन मठ में ब्रह्मलीन स्वामी अभिनंदन आश्रम महाराज की निर्वाण तिथि श्रद्धा और भक्ति से मनाई गई

वाराणसी। रविंद्रपुरी कॉलोनी स्थित मधुसूदन मठ के महंत ब्रह्मलीन स्वामी अभिनंदन आश्रम महाराज जी की निर्वाण तिथि श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मठ परिसर में भक्तों और संतों का विशेष समागम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्मलीन स्वामी अभिनंदन आश्रम महाराज जी के चित्रपट पर विधिवत पूजन एवं माल्यार्पण से हुई। उपस्थित संतों, शिष्यों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मधुसूदन मठ के महंत स्वामी विष्णु देव आश्रम ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि, कार्यक्रम में काशी दंडी समाज के अध्यक्ष विमल देव आश्रम, कामरूप मठ के महंत स्वामी शुद्धानंद तीर्थ महाराज सहित विभिन्न मठों के संत-महंतों ने सहभागिता की। सभी संतों ने पूजन कर महाराज जी के चरणों में पुष्प अर्पित किए और उपस्थित भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, कोलकाता,बिहार, राजस्थान एवं गुजरात से आए श्रद्धालुओं ने भी श्रद्धापूर्वक संतों का पूजन किया और कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में दोपहर के समय सभी दंडी स्वामियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संतों एवं भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। समूचा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें