वाराणसी । मंडल में आधारभूत संरचना के विकास के तहत दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य निरंतर प्रगति पर है। इसी क्रम में भटनी-औंड़िहार रेलखंड पर पिवकोल-सलेमपुर-लार रोड (14.51 किमी) रेल खंड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है।रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल श्री प्रणजीव सक्सेना 25 मार्च 2026 को इस खंड का संरक्षा निरीक्षण करेंगे।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक (वाराणसी), मुख्यालय गोरखपुर तथा वाराणसी मंडल एवं रेल विकास निगम लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। निरीक्षण के उपरांत निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से इस रेल खंड पर अधिकतम गति से स्पीड ट्रायल भी किया जाएगा।
रेल प्रशासन ने आसपास के आमजन से अपील की है कि निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान रेलपथ पर न जाएं और अपने पशुओं को भी वहां न जाने दें, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।








