लखनऊ । कांग्रेस मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र निषाद ने मंत्री संजय निषाद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि गोरखपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में निषाद महिलाओं की इज़्ज़त लूटे जाने की बात कहकर संजय निषाद समाज को गुमराह कर रहे हैं।
देवेंद्र निषाद ने कहा कि संजय निषाद अब अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं और पहले आरक्षण का मुद्दा उठाने के बावजूद समाज को कोई ठोस लाभ नहीं दिला सके।उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद संजय निषाद और उनका परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त रहा और अब जनाधार खिसकने के डर से भावनात्मक मुद्दे उठाकर सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि यदि उनके आरोप सही हैं तो उन्हें नैतिकता के आधार पर मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।इसके अलावा उन्होंने संजय निषाद पर समाज को बांटने और भड़काने की राजनीति करने का भी आरोप लगाया।
देवेंद्र निषाद ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में निषाद समाज कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ा होना होगा।







