Search
Close this search box.

वाराणसी में सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, दो की मौत, दो घायल, मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू

वाराणसी ।मंडुवाडीह क्षेत्र में सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लहरतारा इलाके में एक घर की छत और दीवार अचानक गिर गई, जिसके नीचे दबकर दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू किया और मलबा हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद लक्ष्मी साहनी और छोटू साहनी को मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे में गिरजा देवी (65 वर्ष) और मनु साहनी (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और राहत-बचाव कार्य में जुट गया।

नगर निगम और पालिका के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का कार्य तेजी से कराया और यह सुनिश्चित किया कि कोई अन्य व्यक्ति मलबे में दबा न रह गया हो। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ

Leave a Comment

और पढ़ें