Search
Close this search box.

नई दिल्ली में PRSI की अपील, इजराइल-ईरान युद्ध पर तत्काल युद्धविराम और शांति की मांग

नई दिल्ली। में पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी ऑफ इंडिया ने इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष पर गहरी चिंता जताई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विश्व नेताओं से तत्काल युद्धविराम की अपील की।

उन्होंने कहा कि युद्ध का मानव जीवन, वैश्विक संसाधनों और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर गंभीर और विनाशकारी प्रभाव पड़ रहा है। निर्दोष लोगों की मौत, परिवारों का टूटना और सामाजिक अस्थिरता जैसी स्थितियां लगातार बढ़ रही हैं।

डॉ. पाठक ने वैश्विक उद्योग, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण पर भी इसके नकारात्मक असर की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि युद्ध से वायु, जल और भूमि प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे भविष्य पर भी खतरा मंडरा रहा है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान हालात में संवाद, कूटनीति और आपसी विश्वास ही समाधान का रास्ता हैं। विश्व नेताओं को मानवता को प्राथमिकता देते हुए शांति और सहयोग की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।

Leave a Comment

और पढ़ें