Search
Close this search box.

पूरे एहतराम के साथ अदा की गई ईद की नमाज़

दुद्धी। नगर समेत आस-पास के ग्रामीण अंचलों में ईद उल फितर का त्योहार पूरे अकीदत और एहतराम के साथ शनिवार को मनाई गई। नगर के मख्तब जब्बरिया ईदगाह में नमाज़ हजरत नासिरे मिल्लत की जेरे इमामत में अदा की गई।


उन्होंने कहा आज के दिन हर इंसान को आपसी गिले-शिकवे मिटाकर एक-दूसरे के गले मिलने चाहिए। उन्होंने ईद की नमाज के तरीके व नीयत भी बताया। हजरत ने नमाज बाद मुल्क में आपसी भाईचारे व मुहब्बत के लिए रूहानी दुआख्वानी की।

दुद्धी जामा मस्जिद में साढ़े आठ बजे व गर्ल्स कॉलेज मलदेवा में साढ़े नौ बजे नमाज अदा की गई। एडिशनल एसपी अनिल कुमार सीओ राजेश कुमार रॉय कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य थानाध्यक्ष के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें