Search
Close this search box.

वाराणसी के पंडित सुखदेव मिश्र के वायलिन में काशी की सांस्कृतिक मिठास और परंपरा का संगम

वाराणसी। , जिसे वाराणसी के नाम से जाना जाता है, अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और संगीत परंपरा के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। बनारस घराना इस नगरी की पहचान है, जो गायन, वादन और नृत्य की विविध शैलियों के लिए जाना जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाने में पंडित सुखदेव मिश्र का महत्वपूर्ण योगदान है।

उनके वायलिन वादन में काशी की मिठास और गहराई स्पष्ट झलकती है।पंडित सुखदेव मिश्र न केवल एक कुशल वादक हैं, बल्कि एक समर्पित गुरु भी हैं, जो निःशुल्क संगीत शिक्षा देकर नई पीढ़ी को प्रशिक्षित कर रहे हैं।

उनके अनुसार काशी के कण-कण में संगीत बसता है और यह शहर स्वयं एक घराना है। उनके कई शिष्य देश के विभिन्न राज्यों और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर काशी का नाम रोशन कर रहे हैं।

वे नियमित रूप से दर्जनों छात्रों को प्रशिक्षण देते हैं और विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संगीत समारोहों में आमंत्रित किए जाते हैं, जिससे उनकी कला को व्यापक पहचान मिली है।

Leave a Comment

और पढ़ें