Search
Close this search box.

संभाग के सभी जनपदो में संचालित हो रहे स्कूली वाहनो को शिक्षा विभाग के अधिकारी परिवहन विभाग के पोर्टल पर कराएं दर्ज – मण्डलायुक्त

मण्डलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक ने मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में समीक्षा कर अधिकारियो को दिया दिशा निर्देश
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड मण्डल अनुश्रवण पुस्तिका पर प्रदर्शित विकास योजनाओं, राजस्व व कानून व्यवस्था की समीक्षा कर अपेक्षित प्रगति लाते हुए श्रेणी में सुधार के दिए निर्देश

मीरजापुर 30 मार्च 2026 – मण्डलायुक्त विन्ध्याचंल मण्डल राजेश प्रकाश व पुलिस महानिरीक्षक आर0पी0 सिंह की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति एवं मा0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड मण्डल अनुश्रवण पुस्तिका पर प्रदर्शित विकास योजनाओं, राजस्व/कर करेत्तर, कानून व्यवस्था एवं अभियोजन एवं चकबन्दी विभाग के अधिकारियो के साथ बैठक आयोजित की गयी।


बैठक में जिलाधिकारी मीरजापुर पवन कुमार गंगवार, सोनभद्र बी0एन0 सिंह, भदोही शैलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अर्पणा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, पुलिस अधीक्षक भदोही, अपर आयुक्त प्रशासन राजकुमार द्विवेदी, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र उपस्थित रहें।


समीक्षा बैठक में मण्डलायुक्त द्वारा सर्वप्रथम मण्डलीय सड़क सुरक्षा की समीक्षा की गई, जिसमें बताया गया कि जनपद मीरजापुर में पंजीकृत 773, सोनभद्र में 523 व भदोही में 495 स्कूली वाहनों को परिवहन विभाग द्वारा विकसित पोर्टल पर दर्ज कराया जाए, जिनमें बिना फिटनेस एवं बिना परमिट संचालित हो रहे स्कूली वाहनों की शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा फिटनेस एवं परमिट से अच्छादित कराए जाने हेतु स्कूल प्रबंधन की बैठक करायी जाए।


संभाग के जनपदों में सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमे मरने वाले व्यक्तियों की संख्या में कमी आयी है इसके लिए सड़क सुरक्षा से जुड़े समस्त स्टेक होडर्स को सतत कार्यवाही की आवश्कता है, आर०टी०ओ० (प्रवर्तन) के द्वारा अवगत कराया गया कि मीरजापुर में 49 सोनभद्र में 39, भदोही में 11 ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्र चिन्हित किये गये है, जिन पर संबन्धित सड़क कार्यदायी संस्थाओ द्वारा सुधारात्मक कार्यवाही करायी जानी है।


संभाग के तीनो जनपदों मे सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में घायल को तुरन्त चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु भारत सरकार के द्वारा एक सप्ताह का मुफ्त इलाज अधिकतम 1.50 लाख रूपये सहायता उपलब्ध करायी जा रही है।

सभी जनपद इसका उपयोग धायलो के इलाज हेतु करायें, इसीप्रकार भारत सरकार के द्वारा दुर्घटना में धायल व्यक्तियों को स्वैछिक मदद करने वाले व्यक्तियों को रू0 25000/- की धनराशि देने की सुविधा दी गयी है पुलिस एवं स्वास्थ विभाग ऐसे व्यक्तियों को चिहिन्त कर योजना का लाभ दिलाए।

हिट एण्ड रन की दुर्घटना होने की स्थिति में सोलेशियम स्किीम के तहत रू० 02 लाख तक की सहायता उपलब्ध करायी जाती है, जिसके लिए दुर्घटनाग्रस्थ परिवार के द्वारा अपने उपजिलाधिकारी के यहाँ आवेदन किया जा सकता है।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा संभाग के तीनो जनपदों के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि वह हिट एण्ड रन के प्रकरणों में सभी थानाध्यक्षों को दुर्घटनाग्रस्त परिवार को व्यक्तियों को लाभ प्राप्त करने के लिए अपने उप जिलाधिकारी को आवेदन करने को कहें।

तत्पश्चात कानून व्यवस्था, राजस्व वादो की भी प्रगति की समीक्षा मण्डलायुक्त द्वारा प्रत्येक जनपदवार की गई। काननू व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त ने कहा कि जनपदो में कानून व शान्ति व्यवस्था सहित अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत कड़ी निगरानी रखी जाए।

महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाबलम्बन हेतु चलाए जा मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण अभियान को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया जाए। भूमि विवादो को सम्पूर्ण समाधान दिवस/थाना समाधान दिवस पर राजस्व विभाग के सहयोग से ससमय निस्तारित कराने का भी निर्देश दिया गया।

राजस्व वादो को निस्तारण में समय सीमा का ध्यान रखने तथा पुराने राजस्व वादो को प्राथमिकता पर निस्तारण करने व वसूली के लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

मण्डलायुक्त द्वारा विकास योजनाओं व निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा में कहा कि विकास योजनाओं में अधिकारी समय से कार्य पूर्ति कर लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करे इसी प्रकार सी0 व डी0 श्रेणी प्राप्त करने वाले अधिकारी अगले माह हर सम्भव प्रयास कर श्रेणी में सुधार लाए अन्यथा उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु बाध्य होना पड़ेगा। निर्माणाधीन परियोजनाओ में गुणवत्ता व समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।

Leave a Comment

और पढ़ें