Search
Close this search box.

IAS रिंकू सिंह राही का इस्तीफा, विवादों और चर्चाओं के बीच लिया बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश। कैडर के 2022 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपने पद से इस्तीफा देकर प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी है। उनके इस फैसले के पीछे हालिया विवादों और घटनाओं को प्रमुख कारण माना जा रहा है। रिंकू सिंह राही उस समय सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने वर्ष 2009 में मुज़फ्फरनगर में हुए करीब 100 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा किया था।

इस मामले में उनकी भूमिका बेहद साहसिक मानी गई थी, हालांकि इसके चलते उन पर जानलेवा हमला भी हुआ था।हाल ही में शाहजहांपुर में एसडीएम के रूप में तैनाती के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसने विवाद को जन्म दिया।

इसके बाद जुलाई 2025 में उन्हें राजस्व परिषद से अटैच कर दिया गया था। अब उनके इस्तीफे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और प्रशासनिक गलियारों में इसकी चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें