मीरजापुर। दिनांकः 31.03.2026 को अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस कार्यालय में पुलिस विभाग में निरन्तर सेवा प्रदान करते हुए अपनी अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 03 पुलिसकर्मियों को विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मी 1.उपनिरीक्षक ना0पु0 श्यामबदन यादव, 2.उपनिरीक्षक ना0पु0 वंश नरायन सिंह व 3.मुख्य आरक्षी स0पु0 तेज बहादुर सिंह (ऐच्छिक) को विदाई समारोह में पुष्प माला पहनाकर, अंग वस्त्र व छाता भेंट करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके सुखद, सफल एवं आनन्दमय भावी जीवन की कामना की गई।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।









