Search
Close this search box.

वाराणसी: मौसम ने बदली करवट, राहत भी चिंता भी

वाराणसी: ग्रामीण इलाकों में बीती रात से मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं और बदलते मौसम ने जहां आम लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही ठंडी हवाओं और बादलों की आवाजाही से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। लोग इस बदलाव का आनंद ले रहे हैं, लेकिन खेतों में खड़ी फसलों को लेकर किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। अचानक बदले मौसम से फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है, जिससे किसानों के माथे पर पसीना आ गया है।

बड़ागांव के कुड़ी क्षेत्र से आई तस्वीरें इस बदलते मौसम की झलक दिखा रही हैं, जहां आसमान में बादल छाए हुए हैं और वातावरण में ठंडक महसूस की जा रही है।

प्रशासन और कृषि विशेषज्ञों की नजर मौसम के इस बदलाव पर बनी हुई है, ताकि किसी संभावित नुकसान की स्थिति में समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

Leave a Comment

और पढ़ें