जौनपुर। जनपद में जब से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कार्यभार संभाला है, तब से कानून व्यवस्था में स्पष्ट बदलाव देखने को मिल रहा है। उनकी सख्त कार्यशैली और ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति ने अपराधियों पर नकेल कस दी है। जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चल रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में खौफ का माहौल है।
अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई
पुलिस की लगातार सक्रियता के चलते कई शातिर अपराधी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं, जबकि कुछ ने जिला छोड़ना ही बेहतर समझा। मुठभेड़ों और धरपकड़ अभियान से अपराधियों की कमर टूटती नजर आ रही है। हर थाना क्षेत्र में पुलिस की बढ़ी चौकसी साफ दिखाई दे रही है।
लापरवाह पुलिस कर्मियों पर सख्ती
एसएसपी ने महकमे के भीतर भी अनुशासन कायम करने पर जोर दिया है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कई पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर और निलंबित कर सख्त संदेश दिया गया है कि किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।
जनता में बढ़ा भरोसा
इस सख्त और पारदर्शी कार्यशैली का असर यह है कि आम जनता खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही है। वहीं अपराधियों में दहशत साफ देखी जा रही है।एसएसपी का स्पष्ट संदेश है कि पुलिस जनता की मित्र है, लेकिन अपराधियों के लिए सख्त कार्रवाई तय है।









