वाराणसी: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने सूरत-छपरा विशेष ट्रेनों के संचालन अवधि का विस्तार करने के साथ ही रेक संरचना में भी बदलाव किया है।
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 09065 सूरत-छपरा विशेष ट्रेन का संचालन अब 29 जून 2026 तक जारी रहेगा, जबकि गाड़ी संख्या 09066 छपरा-सूरत विशेष ट्रेन की अवधि 01 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी गई है।
विस्तारित अवधि के दौरान इन ट्रेनों की रेक संरचना में भी परिवर्तन किया गया है। नई व्यवस्था के तहत ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (AC-3) के 10 कोच, शयनयान (स्लीपर) के 10 कोच, साधारण द्वितीय श्रेणी के 2 कोच तथा 2 एसएलआरडी (गार्ड व लगेज) कोच शामिल होंगे।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए लिया गया है, ताकि सफर के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।








