Search
Close this search box.

मिशन शक्ति 5.0 के तहत “अनंता” सम्मान समारोह में उत्कृष्ट महिलाओं का हुआ सम्मान

मिर्जापुर । जनपद के पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को पुलिस विभाग एवं महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘मिशन शक्ति अभियान 5.0’ के अंतर्गत “अनंता” सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना रहा।

समारोह के दौरान लायनेस क्लब मिर्जापुर आर्या की अध्यक्ष एवं श्री साईं परिवार सेवा संगठन की संरक्षक श्रीमती वंदना राय को उनके निरंतर मानव सेवा कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें छानबे विधानसभा की विधायक रिंकी कोल एवं मझवां विधानसभा की विधायक सुचिस्मिता मौर्या द्वारा महिला सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर अलंकृत किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सम्मानित महिलाओं को कैप पहनाकर उनका मनोबल बढ़ाया और समाज में उनके योगदान की सराहना की। वहीं जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करने वाली महिलाओं को सशक्तिकरण का सच्चा प्रतीक बताया।इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ जनपद की कई गणमान्य महिलाएं और समाजसेवी उपस्थित रहे। समारोह ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक संदेश दिया।

गौरव केसरी रिपोर्टिंग।

Leave a Comment

और पढ़ें