अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 05.04.2025 को उप-निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह चौकी प्रभारी डवक मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जमलापुर क्षेत्र से अभियुक्त शिव कुमार उर्फ राहुल पुत्र विनोद निवासी पलिया थाना रानीपुर जनपद मऊ, हालपता- ग्राम डवक थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को 01 अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-59/2026 धारा 4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय/जेल भेजा गया।
जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 03 नफर वारंटी गिरफ्तार —
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः05.04.2026 को थाना को0शहर पुलिस द्वारा 02 व थाना सन्तनगर पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी (कुल 03 वारंटी) को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 16 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —
थाना को0शहर-03
थाना को0कटरा-01
थाना को0देहात-02
थाना चिल्ह-03
थाना हलिया-02
थाना चुनार-04
थाना अदलहाट-01







