बलिया। नगर पंचायत सहतवार कार्यालय परिसर में सोमवार, 06 अप्रैल 2026 को मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान तहसीलदार बांसडीह और अधिशासी अधिकारी सहतवार ने सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह में मनोनीत सभासदों में सम्भूनाथ सिंह, दिलीप गुप्ता और राजकुमार वर्मा ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती सरिता सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा) अकबर अहमद, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष दीपक सिंह, हरिशंकर पांडेय, बूथ अध्यक्ष संजय सिंह, हरेंद्र बहादुर सिंह, जानेसार अहमद, सभासद प्रतिनिधि नायब वर्मा सहित कई वार्डों के सभासद एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह में सभी ने नव-नियुक्त सभासदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और “जय श्रीराम” तथा “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों के साथ वातावरण गूंज उठा।
बलिया रिपोर्टर संजय सिंह








