Search
Close this search box.

न्याय की गुहार में भूख हड़ताल: बस्ती निवासी युवक 3 साल से भटकने के बाद बलिया DM ऑफिस के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर

बलिया। जिला मुख्यालय पर एक युवक का न्याय के लिए संघर्ष अब भूख हड़ताल तक पहुंच गया है। बस्ती निवासी धनजी वर्मा पारिवारिक विवाद और कथित आर्थिक धोखाधड़ी से परेशान होकर पिछले तीन वर्षों से शासन-प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सुनवाई न होने पर उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

धनजी वर्मा का आरोप है कि उनके माता-पिता और भाई ने मिलकर करीब 35 लाख रुपये हड़प लिए। जब उन्होंने अपने पैसे की मांग की तो उनके साथ मारपीट की गई और पड़ोसियों के माध्यम से भी दबाव बनवाया गया। उनका कहना है कि लगातार शिकायत और गुहार के बावजूद उन्हें कहीं से न्याय नहीं मिला।

पीड़ित के अनुसार, बीते तीन वर्षों में उन्होंने कई सरकारी दफ्तरों और अधिकारियों से संपर्क किया, धरना-प्रदर्शन भी किया, लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी। अब थक-हारकर उन्होंने बलिया डीएम ऑफिस के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है, ताकि उनकी बात सुनी जाए और उन्हें न्याय मिल सके।

धनजी वर्मा ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते उन्हें न्याय नहीं मिला तो उनके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उन्हें उनका हक दिलाया जाए और सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए।

Leave a Comment

और पढ़ें