सुल्तानपुर । में पुलिस अधीक्षक चारू निगम की कार्यशैली से फरियादियों के बीच विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए टीन शेड का निर्माण कराया गया है और दर्जनों कुर्सियां लगवाई गई हैं, जिससे गर्मी में भी उन्हें राहत मिल सके। शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित फीडबैक लेने के लिए आधा दर्जन कर्मियों की टीम तैनात की गई है, जो हर प्रकरण का प्रारंभिक परीक्षण कर उसे उच्च स्तर तक पहुंचाती है।
एसपी स्वयं शिकायतों को गंभीरता से सुनती हैं और थाना स्तर पर उनकी जांच सुनिश्चित करती हैं। योगी सरकार की मंशा के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों को प्राथमिकता दी जा रही है। फरियादियों को अपने कार्यालय में बैठाकर जलपान कराना उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है, जिससे लोगों में अपनत्व का भाव बढ़ा है।
साथ ही, एसपी का सख्त रुख और जीरो टॉलरेंस नीति भी स्पष्ट नजर आ रही है। थानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और दलालों तथा फर्जी शिकायतों के मामलों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अब पेशेवर शिकायतकर्ताओं और बढ़ा-चढ़ाकर मामलों को पेश करने वालों की गहन जांच की तैयारी भी की जा रही है, जिससे पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित हो सके।










