वाराणसी । के पहाड़ियां स्थित मंडल कार्यालय, अशोक विहार कॉलोनी में बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं वर्तमान में वाराणसी मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी रामचन्द्र गौतम का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा जोश देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान केक काटकर रामचन्द्र गौतम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं और उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की गई।

समारोह में अजय सिद्धार्थ एडवोकेट, रवि कुमार (पूर्व जिला महासचिव), अनिल सिंह खरवार, विष्णु दयाल सेठ, शिव सोनकर (विधानसभा प्रभारी), राहुल गौतम (विधानसभा प्रभारी), मनोज जी (विधानसभा प्रभारी), मुकेश भारती (विधानसभा प्रभारी), मनोज गौतम (विधानसभा अध्यक्ष), अशोक महंत, राज चन्द्रा, कपिल राज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस मौके पर वक्ताओं ने रामचन्द्र गौतम के संगठन के प्रति समर्पण और उनके नेतृत्व की सराहना की। सभी ने मिलकर पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहा और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय दिया।








