Search
Close this search box.

गाजीपुर: विशेष लोक अभियोजक प्रभुनारायण सिंह हुए सम्‍मानित

गाजीपुर । पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा पॉक्सो कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक प्रभुनारायण सिंह को अभियोजन निदेशालय उत्तर प्रदेश सरकार से प्राप्त विशेष प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अवगत कराना है कि प्रदेश सरकार के अभियोजन निदेशालय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक अभियोजन डॉ0 दिपेश जुनेजा द्वारा जनपद गाजीपुर के पॉक्सो कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक प्रभुनारायण सिंह को पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत वादों का कुशल एवं दक्ष अभियोजन करने हेतु प्रशस्ति पत्र जारी किया गया।

उल्लेखनीय है कि विशेष लोक अभियोजक प्रभुनारायण सिंह द्वारा पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत वादों का कुशल एवं दक्ष अभियोजन करते हुए कुल 24 वादों में सजा कराई गई जिसमें 10 वादों में आजीवन कारावास की सजा कराई गई है।

अभियोजन निदेशालय द्वारा जारी किए गए इस प्रशस्ति पत्र को आज दिनांक 07.04.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा सम्बधित को प्रदान किया गया।

प्रभुनारायण सिंह द्वारा बताया गया कि उन्हे यह प्रशस्ति पत्र पुलिस विभाग, अभियोजन विभाग एवं उनके अधीनस्थ सरकारी सहयोगी आदि सभी के विशेष सहयोग से प्राप्त हुआ है।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें