गाजीपुर । जनपद के बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत भड़सर शिव मंदिर के पास सोमवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें पुलिस विभाग के तीन सिपाही घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, गाजीपुर कोतवाली से तीनों सिपाही किसी आवश्यक कार्य से मऊ जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि एक को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर तुरंत एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल सिपाही रमन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
भड़सर चौकी प्रभारी सुनील शुक्ला और एसआई अवधेश राय के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को अचानक झपकी आ जाने से वाहन नियंत्रण खो बैठा। वहीं, कार के एयरबैग न खुलने के कारण चोटें और गंभीर हो गईं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही
संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।









